Breaking News

पनियरा – परतावल मार्ग पर बभनौली पुल पर पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान-

पनियरा(महराजगंज):-पनियरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत परतावल मार्ग पर स्थानीय पुलिस द्वारा बभनौली चौराहे के पास पुल पर सघन वाहन चेकिंग का अभियान चलाकर रास्ते से गुजरने वाले बाइक सवार और कार आदि वाहनों की चेकिंग की जा रही है। इस इस वाहन चेकिंग अभियान में हेलमेट और मास्क आदि का चेकिंग किया जा रहा है ।
और जो यातायात नियमों में इनका पालन नहीं करते मिल रहा है उनका चालान किया जा रहा है । हेलमेट और मास्क पहनने की सलाह दी जा रही है ।
यस आई ओम प्रकाश राज ने बताया कि इस वाहन चेकिंग अभियान में अब तक 15 लोगों का चालान किया जा चुका है ।
इस चेकिंग में थाने के एस आई ओम प्रकाश राज सिपाही हरि यादव महिला कांस्टेबल पूजा सागरऔर वंदना गौड आदि उपस्थित रहे ।

पनियरा संवाददाता राजेश यादव की रिपोर्ट

Check Also

विशेष सचिव के निरीक्षण से मचा हड़कंप, सीएचसी में खामियां देख लगाई फटकार

बजहा के अमृत सरोवर की सराहना, ग्रामीणों ने गंडक की सफाई व स्वास्थ्य सुविधाओं की …