गरीब महिला का आशियाना हटाने पहुंचा प्रशासन, बच्चों समेत महिला को थाने लाने का आरोप

निचलौल(महराजगंज) स्थानीय थाना क्षेत्र में तहसील प्रशासन द्वारा एक गरीब महिला का आशियाना हटाने की कार्रवाई को लेकर विवाद खड़ा हो गया। आरोप है कि प्रशासन भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचा और महिला को छोटे-छोटे बच्चों सहित जबरन थाने ले आया गया। घटना के दौरान महिला के बच्चे रोते-बिलखते अपनी मां के पीछे चलते नजर आए, जिससे मौके पर भावुक माहौल बन गया।पीड़ित महिला का कहना है कि उसके घर में उस समय कोई जिम्मेदार पुरुष सदस्य मौजूद नहीं था। इसके बावजूद प्रशासन ने उसकी बात सुने बिना उसका हाथ पकड़कर थाने ले जाने की कार्रवाई की। महिला ने प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा कि वह अपनी ही जमीन पर छोटी सी झोपड़ी बनाकर जीवन यापन कर रही है और उसे बेवजह उजाड़ा जा रहा है। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि क्षेत्र में जिन लोगों ने वास्तविक कब्जा कर रखा है, उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है, जबकि गरीब होने के कारण उसे निशाना बनाया जा रहा है। महिला का कहना है कि उसके परिवार के पास रहने के लिए यही एकमात्र सहारा है।घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।

जिला प्रभारी-विजय कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट

Check Also

मदनपुरा गौसदन में सोलर पैनल चोरी, अज्ञात चोरों ने दिया घटना को अंजाम

🔊 Listen to this महराजगंज़।निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मदनपुरा स्थित गौसदन में बीती …