मानक विहिन सड़क निर्माण का विरोध पड़ा भारी, प्रधान के बेटों ने ग्रामीण की कर दी पिटाई

निचलौल,(महराजगंज) निचलौल तहसील क्षेत्र के मदनपुरा गांव में आरसीसी सड़क निर्माण कार्य में घटिया सामग्री लगाए जाने का विरोध करना एक ग्रामीण को भारी पड़ गया। आरोप है कि ग्राम प्रधान के दो बेटों ने मिलकर ग्रामीण की जमकर पिटाई कर दी। घायल ग्रामीण ने मामले की शिकायत निचलौल थाने में देकर कार्रवाई की मांग की है।पीड़ित इंद्रेश पुत्र ओमप्रकाश निवासी ग्राम मदनपुरा, थाना निचलौल ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि गांव में प्रधान कृष्ण मुरारी द्वारा आरसीसी सड़क का निर्माण कराया जा रहा था। निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का प्रयोग किए जाने पर गांव के लोगों ने विरोध जताया।आरोप है कि इसी बात को लेकर प्रधान के दो पुत्रों रणजीत भारती और रणविजय भारती ने इंद्रेश के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। पीड़ित का कहना है कि मारपीट में उसे गंभीर चोटें आई हैं तथा कान और आंख के पास भी चोट लगी है, जिससे उसे काफी दिक्कत हो रही है। घटना के बाद पीड़ित ने निचलौल थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की।

जिला प्रभारी-विजय कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट

Check Also

मदनपुरा में आम के पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, क्षेत्र में सनसनी

🔊 Listen to this निचलौल(महराजगंज़)स्थानीय थाना क्षेत्र के मदनपुरा गांव में शुक्रवार को एक युवक …