filter: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0; captureOrientation: 0; hdrForward: 6; shaking: 0.029625; highlight: 1; algolist: 0; multi-frame: 1; brp_mask: 8; brp_del_th: 0.0002,0.0000; brp_del_sen: 0.1500,0.0000; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 7864320;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: auto;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 44;

थाना समाधान दिवस में तीन फरियादियों की सुनी गई समस्याएं

सिंदुरिया(महराजगंज)स्थानीय थाना सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में क्षेत्राधिकारी अंकुर गौतम एवं नायब तहसीलदार देशदीपक त्रिपाठी ने जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। समाधान दिवस में राजस्व से जुड़े कुल तीन मामले दर्ज किए गए। अधिकारियों ने मामलों का गुण-दोष के आधार पर परीक्षण करते हुए दो मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया, जबकि एक मामले के संबंध में संबंधित अधिकारियों को जांच कर रिपोर्ट प्रेषित करने के निर्देश दिए गए।अधिकारियों ने कहा कि समाधान दिवस मुख्यमंत्री की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने मातहतों को निर्देशित करते हुए कहा कि समाधान दिवस में आने वाले मामलों का शत-प्रतिशत एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि फरियादियों को इधर-उधर भटकना न पड़े।
इस दौरान थानाध्यक्ष विशाल शुक्ला, कानूनगो सुनील चौधरी, पंकज पाण्डेय सहित अन्य राजस्वकर्मी उपस्थित रहे।

सिंदुरिया संवाददाता – रिंकू गुप्ता की रिपोर्ट

Check Also

पेट्रोल-डीजल की किल्लत से परेशान लोगों ने मिठौरा एचपी पेट्रोल पंप पर किया चक्का जाम

🔊 Listen to this सिंदुरिया(महराजगंज)सिंदुरिया थाना क्षेत्र के मिठौरा स्थित एचपी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल …