*रोजीरोटी के लिए सरकस दिखाते हुए गई जान*

मिठौरा, महराजगंज। निचलौल थाना क्षेत्र के झुलनीपुर में मिठौरा निवासी 22 वर्षीय युवक संजय पुत्र मुराली मल्लाह रोजी रोटी एवं लोगो के मनलुभाने के लिए कर रहें सरकस में अपने शरीर के अगल बगल में ईंट रख कर अपने ऊपर पिकअप चढ़वा रहा था तभी पिकअप की पहिया मिस होने से ईंट हट गई और पिकअप की पहिया उसके सीने पर गिर गई। पहिया गिरने से वह मूर्छित अवस्था मे आ गया। जिसे देख तुरंत उसके साथियों ने उसे इलाज के लिए निचलौल सीएससी भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। निचलौल पुलिस शव को पीएम हेतु भेज रही है।

Check Also

निचलौल के रितेश चौधरी ने नेशनल चैंपियनशिप में जीता रजत पदक, क्षेत्र का बढ़ाया मान

🔊 Listen to this निचलौल(महराजगंज) स्थानीय तहसील क्षेत्र के होनहार खिलाड़ी रितेश चौधरी ने नेशनल …