मिशन नारी शक्ति कार्यक्रम का आयोजन कर महिलाओं को किया गया जागरूक

चौक(महराजगंज):-प्रदेश सरकार द्वारा संचालित नारी शक्ति मिशन अभियान को सफल बनाने के लिए सोमवार को ग्राम सभा परसौनी व सिहुली परसा में चौक पुलिस व महिला ग्राम प्रधान संग बैठक किया इस दौरान महिलाओं को अभियान के बारे में जानकारी दी गई और प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाई जारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया इस दौरान थानाध्यक्ष अरुण कुमार दुबे ने मौजूद युवतियों व महिलाओं को वूमेन हेल्पलाइन नंबर 1090 की जानकारी दी महिलाओं को बताया कि अब पुलिस केवल महिला उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज करने तक ही सीमित नहीं रहेगी, बल्कि न्यायालय में पैरवी कर आरोपियों को सजा दिलाने के लिए भी कार्य करेगी इस मौके पर ग्राम प्रधान कमली देवी, थानाध्यक्ष अरुण कुमार दुबे, कालीमुन निशा, विनोद वर्मा, प्रिया तिवारी, पिंटू वर्मा, राधिका, जानकी, शिवांगी, इशरावती, रीना परमिला देवी ,रीता देवी,सरोज देवी,माया ,इंगला,सिला लोग मौजूद रहे।

चौक संवाददाता-रईस आलम की रिपोर्ट

Check Also

सचिव ने सिंदुरिया स्टेडियम में किया पौधरोपण

🔊 Listen to this सिंदुरिया(महराजगंज)विकास खंड मिठौरा क्षेत्र के ग्राम सभा सिंदुरिया स्टेडियम में पौधरोपण …