ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में बनी वैक्सीन का ट्रॉयल रीजनल मेडिकल रिसर्च सेंटर (आरएमआरसी) कर सकता है। इस ट्रॉयल में वह बीआरडी मेडिकल कॉलेज को भी शामिल कर सकता है। इस वैक्सीन को आरएमआरसी की देखरेख में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया उपलब्ध कराएगा। ट्रॉयल से पहले सीरम इंस्टीट्यूट की टीम बीआरडी और आरएमआरसी में लैब की सुविधाओं को देखेगी। उम्मीद जताई जा रही है कि एक माह के अंदर प्रक्रिया कर ट्रॉयल के लिए वैक्सीन मिल जाएगी।
कोरोना वायरस को लेकर पूरी दुनिया में दवा और वैक्सीन पर ट्रॉयल चल रहा है। भारत बायोटेक, एम्स व आईसीएमआर भी देश के 12 सेंटरों पर वैक्सीन के ट्रॉयल में जुटा हुआ है। इन 12 सेंटरों में गोरखपुर का एक सेंटर भी शामिल है। हालांकि अब तक गोरखपुर के सेंटर को भारत बायोटेक ने वैक्सीन उपलब्ध नहीं कराए हैं। इस बीच अब एक उम्मीद की किरण ऑक्सफोर्ड द्वारा विकसित वैक्सीन पर टिक गई है। इस वैक्सीन के तीसरे चरण का ट्रॉयल शुरू होना है। यह ट्रॉयल देश में भी होगा।
*स्टार पब्लिक न्यूज़ गोरखपुर*
*पी एल यादव*
Star Public News Online Latest News