*प्रेमी युगल हए एक दूजे के, मन्दिर में रचाई शादी*

सहजनवा गोरखपुर-हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के मुरदेवा चौराहे पर वृहस्पतिवार की रात पुलिस ने गश्त के दौरान प्रेमी युगल को पकड़ कर थाने लायी। दोनो के परिवार के लोगो की रजामंदी के बाद प्रेमी युगल ने थाने में स्थित मंदिर में शादी रचाकर आजीवन साथ रहने की कसम खाई।
जानकारी के अनुसार हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के सिसवा टोला गोपालपुर देवरिया निवासी सूरज पुत्र लालचंद का झकही टोला भेलाखरग निवासी अंशिका उर्फ रिंकी का करीब तीन वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था दोनो शादी करना चाहते थे। लेकिन दोनो के परिजन शादी के लिए रजामंद नही हो रहे थे। बुधवार को रात प्रेमी युगल घर से कही भागने के फिराक में निकल गये। अभी दोनो मुरदेवा चौराहे पर ही पहुचे थे कि पुलिस गश्त करते हुए चौराहे पर पहुच गयी। प्रेमी युगल को रात में देखकर दोनो को रोक लिया और पूछताछ करने के बाद दोनो को थाने पर लाया। और वृहस्पतिवार को प्रेमी युगल के परिजनो को थाने पर बुलाया गया। बातचीत के बाद दोनो के परिजन शादी के लिए राजी हो गये। दोनो प्रेमी युगल थाने में स्थित मंदिर में सात फेरे लगाने के बाद एक दूसरे के गले मे जयमाल डाल कर आजीवन साथ रहने की कसम खाते एक दूजे के हो गये। इस दौरान प्रेमी युगल के परिजन मौजूद रहे।

संवाददाता- रईस आलम की रिपोर्ट

Check Also

सोनरा में अन्नपूर्णा भवन का स्थान बदलने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने दिया डीएम को ज्ञापन

🔊 Listen to this झनझनपुर (महराजगंज)सदर क्षेत्र के सोनरा गांव में अन्नपूर्णा भवन का निर्माण …