नदी के बाढ़ के चपेट में आने से दो युबक की हुई मौत

ठूठीबारी(महराजगंज)ठूठीबारी कोतवाली के लालपुर गांव मे नदी के चपेट में आने से दो लोग की हुई मौत जानकारी के अनुसार युवक के साथ आठ लोग थे जिसमें कुछ युवक डूबते हुए युवक को देख मौके से फरार हो गए । जिसके बाद सूचना पाकर स्थानीय पुलिस  घटना स्थल पर पहुची और दोनो युवको की तलाश जारी कर दी एक युवक की पहचान  जितेंद्र सहानी उम्र 25 पिता शिवनाथ सहानी व दूसरा मुकेश सहानी उम्र 19 पिता महेश सहानी जिसमे दोनो युवक रमपुरवा लालपुर पोस्ट लक्ष्मीपुर निवासी है ।  जितेंद्र की माता गरीबी को देखते हुए  खेसरा फाम में काम करती थी । जिससे नदियों की उफान की चपेट में आने से सुबह 11 बजे नदी में डूबने से जान गवा दिया ।सूचना मिलते ही सीओ देवेंद्र कुमार और एसडीएम अभय कुमार गुप्ता व ठूठीबारी प्रभारी निरीक्षक विजय नारायण प्रसाद व लक्ष्मीपुर के चौकी इंचार्ज नीरज रॉय ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गई व  एनडीआरएफ की स्पेशल टीम भी मौके वारदात पर पहुँची  एनडीआरएफ के द्वारा छानबीन करने में लगे दोनों शवों को छानबीन करते करते लगभग पाँच बजे के समय नदी से दोनो शव को  निकाला कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ।

*ठूठीबारी सवांददाता-श्याम निगम की रिपोर्ट*

Check Also

मध्यान्ह भोजन रसोइयों के उत्पीड़न का आरोप, कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

महराजगंज़।विकास खण्ड निचलौल क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कोल्हुआ में मध्यान्ह भोजन योजना के तहत कार्यरत …