निचलौल ब्लॉक के  पूर्व प्रधान के द्वारा किए गए विकास कार्यों का जायज़ा लेने पहुंचे जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, मिली सिर्फ घपलेबाजी

एस पी न्यूज(महराजगंज) निचलौल विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्रामसभा पैकौली कला में पूर्व प्रधान द्वारा सन् 2010-2015 तक किये गए विकास कार्यों का जायजा लेने जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रत्नेश सिंह पहुंचे। जहाँ पोखरे के सुंदरीकरण, नाली निर्माण, पुल निर्माण व सोलर लाइट में भारी अनियमितता पाई गई। जांच के दौरान जब अधिकारी ने ग्रामीणों से इस बारे में पूछा तो ग्रामीणों ने भी कार्य न कराए जाने की बात कही। अब ये तो जाहिर सी बात है कि बिना सेक्रेटरी के मिली भगत के ये घपलेबाजी हुई नही होगी। अब देखना यह है कि ग्रामसभा पैकौली के पूर्व प्रधान व पूर्व सेक्रेटरी जो वर्तमान में निचलौल ब्लॉक के एडीओ पंचायत है  अब देखना यह है की इन लोगो के ऊपर  जिला प्रशासन किस तरह का कार्यवाही करता है?

संवाददाता रईस आलम की रिपोर्ट

Check Also

सोनरा में अन्नपूर्णा भवन का स्थान बदलने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने दिया डीएम को ज्ञापन

🔊 Listen to this झनझनपुर (महराजगंज)सदर क्षेत्र के सोनरा गांव में अन्नपूर्णा भवन का निर्माण …