जंगल की लकड़ी काट नाव से ढुलाई की कर रहे थे तैयारी, वनकर्मियों ने मारा छापा

एस पी न्यूज(सवांददाता)*गोरखपुर वन प्रभाग के फरेंद्रा रेंज के परगापुर ताल में  वन विभाग के कर्मचारियों ने छापा मार कर जंगल की लकड़ी से भरी नाव पकड़ ली। हालांकि अंधेरे का फायदा उठा कर जंगल से सागौन का पेड़ काटने वाले चोर भाग निकलने में सफल रहे। वन कर्मियों की इस मुस्तैदी पर डीएफओ अविनाश कुमार ने हौसला आफजाई की है।*वन फरेंदा रेंजर के निर्देशन में वन दरोगा अरुण सिंह, वन रक्षक भुआल मौर्या अपनी टीम के साथ फरेंजा रेंज में गस्त पर थे। हर रात की तरह शुक्रवार की रात भी परगापुर ताल के निकट गस्त पर थे। मुखबीर से सूचना मिली की कुछ लोग सगौन की लकड़ी काट कर नाव के जरिए कैम्पियरगंज की ओर ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। तत्काल अरुण सिंह और भुआल मौर्या डीएफओ के संज्ञान में मामला लाने के बाद सक्रिय हुए। उन्होंने नाव में लकड़ी डालते हुए मौके पर ही लकड़ी चोरों को पकड़ लिया। लेकिन वे अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। मौके से पांच बोटा सागौन की लकड़ी बरामद हुई। वन कर्मचारियों ने उनकी नाव भी जब्त करते हुए वन अधिनियिम के अंर्तगत एफआईआर दर्ज किया है।*

*परगापुर ताल बारिश के मौसम में वन* *माफियाओं के लिए सुविधाजनक मार्ग
परगापुर तालाब 69 हेक्टेयर के दायरे में फैला है। उचित रखरखाव के अभाव में काफी उथला भी है। यहां मानसून सीजन छोड़ दे तो नाव चलाना संभव नहीं है। लेकिन मानसून सीजन में वन माफिया यहां *जंगल की लकड़ी काट कर परगापुर ताल में नाव की मदद से फरेंदा और कैम्पियरगंज तक का सफर कर लेते हैं। यही वजह है कि वन विभाग के लिए बारिश के सीजन में यह ताल काफी संवेदनशील हो जाता है। वन विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि सड़क मार्ग से जंगल की लकड़ी ले जाने में पकड़े जाने का खतरा रहता है, इसलिए वे परगापुर के ताल का रास्ता पकड़ते हैं*

*गश्‍‍‍त के लिए कोई इंतजाम नहीं*
*ताल में गश्‍‍‍त के लिए वन कर्मियों के पास कोई इंतजाम नहीं है। डेढ़ दशक पूर्व एक स्ट्रीमर था, लेकिन अब वह भी नहीं है। डीएफओ अविनाश कुमार कहते हैं कि उच्चाधिकारियों से इस समस्या पर बात कर समाधान निकाला जाएगा। फिलहाल फरेंदा रेंज के वन कर्मियों को परगापुरताल क्षेत्र में कड़ी निगरानी का निर्देश दिया गया है।*

जिला सवांददाता-रतन गुप्ता की रिपोर्ट

Check Also

बोलेरो की टक्कर से युवक घायल, रेफर

🔊 Listen to this झनझनपुर (महराजगंज)सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के बागापार-झनझनपुर मार्ग पर बसंतपुर राजा …