सिंदुरिया(महराजगंज)सदर कोतवाली थानाक्षेत्र के पिपरा कल्याण निवासी प्रदीप नौ जुलाई की शाम को खाना खाते समय अज्ञात नम्बर से फोन आने पर ज्यो पत्नी ने फोन उठाया तो प्रदीप(23) ने फोन लेकर स्वयं बात करने लगा।आधे घण्टे बाद वह घर से गायब हो गया।परिजनों ने काफी खोजबीन करने के बाद नही मिलने पर प्रदीप के पिता राम निवास ने चौकी पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की।दस जुलाई शुक्रवार की सुबह चौक थानाक्षेत्र के कसमरिया पुल पर बदहवास अवस्था मे मिला।ग्रामीणों की सूचना पर परिजनों ने प्रदीप को पुल से घर लेकर आये।परिजनों द्वारा पूछने पर कुछ भी बोलने की स्थित में नही था।चौकी प्रभारी सिंदुरिया दिनेश कुमार का कहना है कसमरिया पुल से प्रदीप मिला है।मामले की जांच की जा रही है।
Check Also
कंप्यूटर ऑपरेटर संगठन के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष बने संत कुमार
सिंदुरिया (महराजगंज)कंप्यूटर ऑपरेटर VB-G RAM G वेलफेयर एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष संदीप यादव …
Star Public News Online Latest News