पुर्व मुख्यमन्त्री अखिलेश यादव  बोले- कार नहीं पलटी, सरकार पलटने से बचाई गई

एस पी न्यूज(सवांददाता)*दुर्दांत अपराधी विकास दुबे शुक्रवार को कानपुर में उत्तर प्रदेश एसटीएफ के साथ एनकाउंटर में मारा गया। इसे लेकर अखिलेश यादव समेत अन्य नेताओं ने प्रतिक्रिया दी है।* …

*मध्य प्रदेश के उज्जैन महाकाल मंदिर से पकड़ा गया दुर्दांत अपराधी विकास दुबे शुक्रवार को कानपुर में उत्तर प्रदेश एसटीएफ के साथ एनकाउंटर में मारा गया। *इस एनकाउंटर पर यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने सवाल उठाते हुए कहा कि दरअसल ये कार नहीं पलटी है, राज खुलने से सरकार पलटने से बचाई गयी है। उन्होंने यह बात ट्वीट करके कही। अखिलेश ही नहीं अन्य नेताओं के भी इस एनकाउंटर को लेकर प्रतिक्रिया दी हैं।*

*विकास दुबे के एनकाउंटर पर कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अपराधी का अंत हो गया, अपराध और उसको सरंक्षण देने वाले लोगों का क्या?*

*मध्य प्रदेश से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने इसे लेकर कहा, ‘ जिसका शक था वह हो गया। विकास दुबे का किन किन राजनैतिक लोगों से, पुलिस व अन्य शासकीय अधिकारियों से उसका संपर्क था, अब उजागर नहीं हो पाएगा। पिछले 3-4 दिनों में विकास दुबे के 2 अन्य साथियों का भी एनकाउंटर हुआ है लेकिन तीनों एनकाउंटर का पैटर्न एक समान क्यों है? शिवसेना की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, ‘न रहेगा बांस, न बजेगी बांसुरी।*

जिला सवांददाता-रतन गुप्ता की रिपोर्ट

Check Also

नहर में मछली पकड़ना पड़ा भारी, युवक को घड़ियाल ने बनाया निशाना; तलाश जारी

निचलौल(महराजगंज़)सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के गेड़हवा गांव के पास सोमवार को टेलफाल नहर में मछली पकड़ने …