*महराजगंज जिले में बढ़ती जा रही है मरीजो की संख्या, आज एक और कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि*

*महराजगंज*
जिले में तेजी से फैल रहे कोरोना पॉजिटिव लोगो की संख्या। बीते दिन एक साथ 8 पॉजिटिव लोगो की पुष्टि हुई तो आज एक और कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई जो जिले में कुल बढ़कर 24 एक्टिव केस की संख्या हुई।
बता दे कि लक्ष्मीपुर क्षेत्र के रजापुर का 50 वर्षी बुजुर्ग जो 13 मई को मुम्बई से अपने जिले में पहुँचा। कुछ लक्षण मिलने के बाद 18 मई को सैम्पल भेजा गया। आज रिपोर्ट आने पर उस ब्यक्ति की कोरोना पॉजिटिव का पुष्टि हुई। जिले में कुल 32 केस जिसमे 7 लोग ठीक हो चुके है और एक ब्यक्ति की मृत्यु हो गई है। आज मिले पॉजिटिव ब्यक्ति को महराजगंज महिला अस्पताल में रखा गया है।

Check Also

ग्राम रोजगार सेवकों की 10 दिवसीय कलमबद्ध हड़ताल शुरू, कार्य प्रभावित होने की आशंका

🔊 Listen to this महराजगंज। जिले के मिठौरा विकास खंड सहित प्रदेश भर के ग्राम …