*महराजगंज में फिर मिले कोरोना के दो पॉजिटिव, एक्टिव केस की संख्या दस हुई*

बरगदवा(महराजगंज) महराजगंज जिले में पिछले तीन दिन से कोरोना के लगातार केस मिल रहे हैं। रविवार को भी कोरोना के दो पॉजिटिव मामले सामने आए हैं।

सीएमओ डॉ एके श्रीवास्तव ने बताया कि 15 मई को 55 लोगों का नमूना जांच के लिए भेजा गया था। इसमें से दो का रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। एक संक्रमित सदर क्षेत्र के कांध गांव व दूसरा परतावल क्षेत्र के महुअवा महुई गांव का है। इन दो संक्रमितों के चलते अब जिले में एक्टिव केस की संख्या दस हो गई है।

सवांददाता- नीरज गुप्ता की रिपोर्ट

Check Also

कोर्ट के आदेश पर जमीन की खतौनी में कथित फर्जी प्रविष्टि का मुकदमा दर्ज

🔊 Listen to this महराजगंज।न्यायालय के आदेश पर जमीन की खतौनी में कथित रूप से …