*सीओ ने एनसीसी छात्रों को आरोग्य सेतु एप के लिए किया जागरूक*

ठूठीबारी(महराजगंज):-पुलिस क्षेत्राधिकारी राजू कुमार साव ने आज शनिवार को नौतनवा इंटर कॉलेज में एनसीसी के अध्ययनरत छात्रों को अधिक से अधिक संख्या में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने तथा लोगो से कराने के लिए प्रेरित किया। क्षेत्राधिकारी के प्रेरणा पर अधिकांश एनसीसी के छात्रों ने अपने मोबाइल में आरोग्य ऐप डाउनलोड किया तथा एनसीसी के छात्रों ने संकल्प लिया कि वे लोग अधिक से अधिक लोगों को आरोग्य सेतु डाउनलोड करने के लिए प्रेरित करेंगे।इस मौके पर राजू कुमार साव ने कहा कि आरोग्य सेतु ऐप ऐसा ऐप है जिससे कोरोना संक्रमण के बारे में मोबाइल से जानकारी प्राप्त की जा सकती है। यदि शरीर में किसी तरह का संक्रमण है तो मोबाइल की घंटी बज उठेगी और लोग इससे सचेत हो जाएंगे।

सवांददाता -विवेक गुप्ता की रिपोर्ट

Check Also

सिंदुरिया पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

सिंदुरिया(महराजगंज़)सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बसंतपुर खुर्द में बीते छ नवंबर को हुई चोरी …