*यूपी में बंद 3000 से अधिक बड़ी परियोजनाएं अब जल्द शुरू होंगी*

*रिपोर्टर रतन गुप्ता*


– *केंद्रीय योजनाओं में एक बार फिर से तेजी लाने की तैयारी- जल निगम——————————————– राज्य मुख्यालयशहरी सुविधाओं को बेहतर करने वाली 3000 से अधिक बड़ी परियोजनाओं को जल्द शुरू करने की तैयारी है।—————————————————— जल निगम ने इन परियोजनाओं को पुन: शुरू कराने की दिशा में काम तेज कर दिया है। वह लॉकडाउन में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए इन परियोजनाओं को शुरू कराएगा, जिससे एक महीने से रुकी परियोजनाओं में तेजी आ सके।जल निगम शहरों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में सुविधाएं देने का काम कराता है। इसमें सीवर से लेकर पाइप पेयजल आपूर्ति के काम शामिल हैं। जल निगम मौजूदा समय अटल मिशन फॉर रेजूवेनेशन एंड अर्बन ट्रांसफारमेशन (अमृत), नमामि गंगे, ग्रामीण क्षेत्रों में पाइप पेयजल परियोजनाओं का काम करा रहा है। इसके अलावा जल निगम की निर्माण कार्यदायी संस्था निर्माण एवं अभिकल्प (सीएंडडीएस) काम कर रहा है। कोरोना के महामारी घोषित होने के बाद लॉकडाउन के चलते सभी परियोजनाओं के काम रोक दिए गए।जल निगम प्रबंधन 20 अप्रैल के बाद बंद पड़ी न परियोजनाओं को शुरू कराने की तैयारी में जुटा हुआ है। वह चाहता है कि इन परियोजनाओं को शुरू करा दिया जाए। जल निगम के पास अधिकतर परियोजनाएं केंद्र सरकार की हैं। इसीलिए वह चाहता है कि परियोजना पूरी कराते हुए इसकी जानकारी शासन के माध्यम से केंद्र को दी जा सके।—रुकी परियोजनाओं के नाम- अमृत 172- ग्रामीण पेयजल 2000- नमामि गंगे 21- सीएंडडीएस 1200—बंद पड़ी परियोजनाओं को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए शुरू कराने की तैयारी है, जिससे इन्हें पूरा किया जा सके। जल निगम मुख्यमंत्री के निर्देशों के आधार पर इन परियोजनाओं को को पूरा कराएगा। *विकास गोठलवाल, प्रबंध निदेशक जल निगम*

Check Also

बोलेरो की टक्कर से युवक घायल, रेफर

🔊 Listen to this झनझनपुर (महराजगंज)सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के बागापार-झनझनपुर मार्ग पर बसंतपुर राजा …