*जिला दिव्यांग शसक अधिकारी ने ग्राम विकास कार्यो का जाँच किये*

मिठौरा: ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत मिठौरा निवासी हरीनाथ यादव द्वारा विकास कार्यो में ग्राम प्रधान, ग्राम विकास अधिकारी एवं ग्राम रोजगार सेवक द्वारा अनियमितता बरतने को लेकर मुख्य विकास अधिकारी से शिकायत किया था, जिसके क्रम में गुरुवार को जिला दिव्यांग अधिकारी रत्नेश कुमार सिंह ने ग्राम के विकास कार्यों, प्रधानमंत्री आवास एवं शौचालय से संबंधित शिकायतों की जांच किया। जांच के दौरान शिकायत कर्ता हरिनाथ यादव, ग्राम विकास अधिकारी नागेंद्र पांडेय सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहें।
जिला दिव्यांग अधिकारी रत्नेश कुमार सिंह ने कहा कि शिकायत पर जांच की गई, जांच रिपोर्ट मुख्य विकास अधिकारी को शीघ्र भेज दी जाएगी।

Check Also

जन्म-मृत्यु पंजीकरण में देरी पर बदले नियम, अब दो साल तक DM के अधिकृत अधिकारी से मिलेगा आदेश

निचलौल(महराजगंज़)जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर उत्तर प्रदेश में नई व्यवस्था लागू की गई है। चिकित्सा एवं …