उप डाकघर मिठौरा का सर्वर एक महीने से खराब होने के
कारण ग्राहकों का पैसा लेन -देन करने में काफी परेशानी हो रही हैं। रोजाना उप डाकघर मिठौरा के ग्राहक उप डाकघर में आते हैं। एक घंटे, दो घंटे इंतजार करने के बाद मयूश होकर फिर वापस अपने घर को चले जाते हैं। ग्रामीणों के साथ-साथ डाकघर मिठौरा के कर्मचारी, पोस्टमास्टर, पोस्टमैन सभी परेशान हैं। कोई भी कार्य समय से नहीं हो पाने के कारण डाक कर्मियों को ग्रामीणों की डांट खानी पड़ रही है। बरोहिया ढ़ाला के अयोध्या प्रसाद का कहना है एक महीने से उप डाकघर मिठौरा का चक्कर लगा रहे हैं लेकिन सर्वर खराब होने के कारण लेनदेन प्रभावित हो रहा है। जौरहर निवासी गंगाधर पांडेय का कहना सर्वर खराब होने के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बीएसएनएल का सर्वर सड़क के किनारे गड्ढे खोदे जाने से कहीं न कहीं तार टूट जाने के कारण प्रभावित हो रही है। मिठौरा निवासी मनोज कुमार एवं संजय का कहना है डाक विभाग के अधिकारी मौन साधे हुए हैं ।एक महीने से उप डाकघर मिठौरा का सर्वर डाउन हो रहा है लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। उप डाकघर मिठौरा के बड़े बाबू शत्रुघ्न विश्वकर्मा का कहना है बीएसएनल का सर्वर खराब होने के कारण एक महीने से लेन-देन काफी प्रभावित हो रहा है जल्दी समस्या का समाधान कर लिया जाएगा।
Check Also
जन्म-मृत्यु पंजीकरण में देरी पर बदले नियम, अब दो साल तक DM के अधिकृत अधिकारी से मिलेगा आदेश
निचलौल(महराजगंज़)जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर उत्तर प्रदेश में नई व्यवस्था लागू की गई है। चिकित्सा एवं …
Star Public News Online Latest News