एंकर – महराजगंज जनपद आज गोलियां की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। अज्ञात बाइक सवार चार बदमाशो ने सपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। सपा नेता के एक साथी को भी गोली लगी है जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है। बीते 7 अक्टूबर को भी सपा नेता व जिला पंचायत सदस्य के पुत्र जितेंद को बदमाशो ने 3 गोली मारी थी। लेकिन उस घटना में सपा नेता जितेंद इलाज के दौरान बच गया था। उस घटना में भी पुलिस कुछ नही कर पाई थी और अब सपा नेता की हत्या कर दी गयी। सपा नेता की पत्नी ने स्थानीय भाजपा विधायक और पुलिस पर सुरक्षा न देने और अपराधियो को शह देने का आरोप लगाकर सड़क जाम कर विरोध किया। इस दौरान जिले के समाजवादी नेता भी उनके साथ रहे।
वीओ1-खून से लतपथ लाश और अस्पताल में चारो तरफ चीख पुकार और सड़क पर विरोध जता रहे ये लोग मृतक सपा नेता जितेंद के परिजन व समाजवादी पार्टी के लोग है। करीब 3 बजे पुरंदरपुर थाना छेत्र के महुअवा चैराहे पर पहले से घात लगाकर बैठे अज्ञात बदमाशों ने सपा नेता व जिलापंचायत सदस्य के पुत्र को ताबड़तोड़ कई गोलियां मारकर फरार हो गए, इस घटना में जहा सपा नेता की अस्पतला ले जाते समय मौत हो गयी वही वही साथी गंभीर है। सपा जिलाध्यक्ष राजेश यादव ने सपा नेता की हत्या पर सरकार और पुलिस को कटघरे में खड़ा किया है। स्थानिय भाजपा विधायक को भी जिम्मेदार ठहराया है।
Check Also
ठूठीबारी थाना क्षेत्र में तस्करी का वीडियो वायरल, दिनदहाड़े साइकिल और मोटरसाइकिल से सामान ले जाने का दावा
🔊 Listen to this निचलौल(महराजगंज़)ठूठीबारी थाना क्षेत्र में कथित तौर पर तस्करी की गतिविधियों को …
Star Public News Online Latest News