महराजगंज के बरगदवा थाना में लगभग एक साल पुराना
रिश्वत लेने का वीडियो सोसल मीडिया पर वायरल हो रहा था । जिसमें हेड कांस्टेबल बब्बन यादव द्वारा एक व्यक्ति से 1200 रुपए लिए जा रहे थे। जब मामले की जांच क्षेत्राधिकारी से कराया गया तो जांच के उपरांत घटना सत्य पाई गई जो 1 वर्ष पूर्व दिसंबर की है और इसमें हेड कांस्टेबल को दोषी माना गया इसके उपरांत भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत रिश्वत लेने और देने दोनों में ही अपराध पाए जाने पर हेड कांस्टेबल तथा जो व्यक्ति पैसे दे रहा है दोनों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है साथ ही साथ हेड कांस्टेबल बब्बन यादव को निलंबित भी किया गया है।इस बात की पुष्टि पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान ने प्रेस विज्ञप्ति से की।
Check Also
चोरी के मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
सिंदुरिया(महराजगंज़)सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बंसतपुर खुर्द मे बीते छह नवम्बर को हुई चोरी …
Star Public News Online Latest News