निचलौल(महराजगंज़)सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के गेड़हवा गांव के पास सोमवार को टेलफाल नहर में मछली पकड़ने गए 36 वर्षीय छांगुर उर्फ छबिलाल के लापता होने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि नाव से पानी में उतरते समय घड़ियाल ने उस पर हमला कर गहरे पानी में खींच लिया। सूचना पर वन विभाग, पुलिस, एसएसबी और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू की, लेकिन देर तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। वन क्षेत्राधिकारी सुनील राव ने बताया कि लापता युवक की तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि शव मिलने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
जिला प्रभारी -विजय कुमार पाण्डेय कि रिपोर्ट
Star Public News Online Latest News