बेकाबू डंपर की चपेट में आने से चार लोगों की दर्दनाक मौत

महराजगंज़। निचलौक थाना क्षेत्र के निचलौल-महराजगंज मार्ग पर स्थित दमकी गैस गोदाम के पास मंगलवार रात बेकाबू डंपर की चपेट में आने से चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक मिठौरा ब्लॉक के पचमा गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।बताया जा रहा है कि चारों युवक मोटरसाइकिल से निचलौल-महराजगंज मार्ग पर जा रहे थे। इसी दौरान दमकी गैस गोदाम के पास तेज रफ्तार डंपर ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चारों युवकों की जान चली गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जिन घरों में कुछ समय पहले तक खुशियां थीं, वहां चीख-पुकार और मातम का माहौल है। पचमा गांव में एक साथ चार युवकों की मौत से हर कोई स्तब्ध है। ग्रामीणों के बीच हादसे को लेकर गहरा आक्रोश और शोक व्याप्त है। हादसे की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें डंपर और बुरी तरह क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल दिखाई दे रही है। घटना ने एक बार फिर निचलौल-महराजगंज मार्ग पर तेज रफ्तार और भारी वाहनों की आवाजाही को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। सूचना मिलने पर पहुंची स्थानी थाना ने तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जहां डॉक्टरों ने युवकों को मृतक घोषित कर दिया वही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गईं।

जिला प्रभारी -विजय पाण्डेय कि रिपोर्ट

Check Also

निचलौल में निकली विशाल तिरंगा पदयात्रा, भारत माता के जयकारों से गूंजा नगर

🔊 Listen to this महराजगंज़। हर घर तिरंगा अभियान के तहत निचलौल नगर में विशाल …