इटहिया धाम में सावन का उल्लास, शिव-पार्वती के रूप में सजे कलाकारों ने मोहा श्रद्धालुओं का मन

महराजगंज़। विकास खण्ड निचलौल क्षेत्र के अंतर्गत इटहिया स्थित प्रसिद्ध पंचमुखी शिव मंदिर धाम में सावन माह के दौरान श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। मंगलवार को नौतनवा से पहुंचे कुछ कलाकार भगवान शिव, माता पार्वती और भगवान गणेश की वेशभूषा में सजकर मंदिर पहुंचे। कलाकारों का मनमोहक स्वरूप श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बना रहा।मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव और जय भोलेनाथ के जयघोष लगाए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। शिव परिवार के रूप में सजे कलाकारों ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं और शिव-पार्वती व गणेश के स्वरूप का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। सावन माह में इटहिया धाम में लगातार श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। दूर-दराज के क्षेत्रों से श्रद्धालु यहां पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। मंदिर परिसर में लगातार भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना हुआ है।

जिला प्रभारी -विजय पाण्डेय कि रिपोर्ट

Check Also

सोते समय करैत ने मां-बेटे को डसा, मासूम की मौत; मां की हालत गंभीर

🔊 Listen to this सिंदुरिया(महराजगंज)चौक थाना क्षेत्र के मधुबनी पोखरा टोला में शुक्रवार भोर करीब …