पीडीए जन चौपाल में सपा कार्यकर्ताओं ने दिखाई एकजुटता, हजारों की संख्या में महिला-पुरुष हुए शामिल

महराजगंज़।समाजवादी पार्टी की ओर से आयोजित पीडीए जन चौपाल एवं कार्यकर्ता बैठक में बड़ी संख्या में महिला और पुरुष कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में सपा कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर एकजुटता का संदेश दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गाजीपुर के विधायक जैकिशुन साहू रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में धर्मवीर गुप्ता एवं जीके गुप्ता मौजूद रहे। बैठक में सिसवा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक पहुंचे। महिलाओं की भी हजारों की संख्या में सहभागिता रही। कार्यक्रम का आयोजन सिसवा विधानसभा से समाजवादी पार्टी के संभाविक विधायक प्रत्याशी गौरी शंकर गुप्ता के नेतृत्व में किया गया। दूर-दराज से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए बैठक में सक्रिय रूप से भाग लिया।जन चौपाल के दौरान पार्टी नेताओं ने पीडीए की विचारधारा, संगठन को मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक सक्रिय करने पर जोर दिया। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी से कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने को मिला।

जिला प्रभारी -विजय पाण्डेय की रिपोर्ट

Check Also

सोते समय करैत ने मां-बेटे को डसा, मासूम की मौत; मां की हालत गंभीर

🔊 Listen to this सिंदुरिया(महराजगंज)चौक थाना क्षेत्र के मधुबनी पोखरा टोला में शुक्रवार भोर करीब …