महराजगंज़।निचलौल तहसील सभागार में सोमवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न समस्याओं को लेकर कुल 35 फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित विभागों को शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता एवं बीडीओ संतोष कुमार यादव की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान कुल 35 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें तीन मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपते हुए समयबद्ध तरीके से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि फरियादियों की समस्याओं के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। शिकायतों की जांच निष्पक्षता से करते हुए पात्र लोगों को त्वरित राहत उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।
जिला प्रभारी -विजय पाण्डेय कि रिपोर्ट
Star Public News Online Latest News