निचलौल। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव एवं उत्तर प्रदेश के आब्जर्वर के नेतृत्व में रविवार को निचलौल में कांग्रेस का संगठन सृजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने को लेकर अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि मजबूत संगठन के दम पर पार्टी आगामी चुनाव में मजबूती के साथ मैदान में उतर सकती है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेता विजय कुमार तिवारी एडवोकेट ने जिलाध्यक्ष पद के लिए अपना आवेदन प्रस्तुत किया। वहीं अन्य कांग्रेस नेताओं ने भी जिलाध्यक्ष पद सहित आगामी चुनाव में पार्टी की ओर से प्रत्याशी बनने की इच्छा जाहिर की। कार्यक्रम में संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने और पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर विशेष चर्चा हुई। कार्यक्रम में कांग्रेस के स्थानीय पदाधिकारी, नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जिला प्रभारी -विजय पाण्डेय की रिपोर्ट
Star Public News Online Latest News