स्वतंत्रता दिवस पर विद्यालय में बच्चों को नहीं बुलाने पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई नाराजगी

महराजगंज। विकास खण्ड सिसवा क्षेत्र के करमही में स्थिति स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय में छात्र-छात्राओं को नहीं बुलाए जाने को लेकर एस एस लिटिल लाइट एकेडमी में सवाल उठने लगे हैं। अभिभावक रिंकू गुप्ता नें विद्यालय प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर बच्चों को विद्यालय में बुलाकर उन्हें देश के स्वतंत्रता संग्राम, राष्ट्रप्रेम और नैतिक मूल्यों की जानकारी दी जानी चाहिए।अभिभावक का कहना है कि विद्यालयों को शिक्षा का मंदिर कहा जाता है। ऐसे में यदि राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर ही बच्चों को विद्यालय से दूर रखा जाएगा तो उनके अंदर देशभक्ति, अनुशासन और राष्ट्रीय पर्वों के प्रति सम्मान की भावना कैसे विकसित होगी। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन से इस संबंध में स्पष्ट व्यवस्था बनाए जाने की मांग की है।रिंकू गुप्ता ने यह भी आरोप लगाया कि विद्यालय की ओर से ड्रेस, कॉपी-किताब और फीस आदि के संबंध में सूचनाएं समय से उपलब्ध करा दी जाती हैं। पिछले करीब दो वर्षों के दौरान फीस में लगभग 200 रुपये की वृद्धि भी की गई है। ऐसे में अभिभावकों का कहना है कि जब विद्यालय की अन्य गतिविधियों और शुल्क संबंधी मामलों में नियमित सूचना दी जाती है तो राष्ट्रीय पर्व के आयोजन से संबंधित जानकारी भी स्पष्ट रूप से अभिभावकों को दी जानी चाहिए।मामले को लेकर विद्यालय के प्रधानाचार्य भास्कर पाण्डेय से बातचीत की गई। उन्होंने बताया कि अत्यधिक गर्मी को देखते हुए स्वतंत्रता दिवस पर छात्र-छात्राओं को विद्यालय नहीं बुलाने का निर्णय लिया गया था।प्रधानाचार्य के अनुसार इसकी सूचना मौखिक रूप से दी गई थी।विद्यालय प्रबंधन का अपना पक्ष सामने आने के बाद अब सवाल यह है कि राष्ट्रीय पर्वों के प्रति बच्चों में जागरूकता और देशप्रेम की भावना विकसित करने के लिए विद्यालय स्तर पर किस प्रकार की वैकल्पिक गतिविधियां आयोजित की गईं। अभिभावकों ने विद्यालय प्रबंधन से भविष्य में ऐसे आयोजनों को लेकर स्पष्ट और समयबद्ध सूचना देने की अपेक्षा जताई है।इस सम्बन्ध में खंड शिक्षा अधिकारी आनंद मिश्रा नें बताया कि लिखित शिकायत मिलने जांच कर आवश्यक कार्यवाही कि जाएगी।

Check Also

निचलौल में निकली विशाल तिरंगा पदयात्रा, भारत माता के जयकारों से गूंजा नगर

🔊 Listen to this महराजगंज़। हर घर तिरंगा अभियान के तहत निचलौल नगर में विशाल …