महराजगंज़। हर घर तिरंगा अभियान के तहत निचलौल नगर में विशाल तिरंगा पदयात्रा का आयोजन किया गया। समाजसेवी एवं भाजपा नेत्री नवनीत पटेल के नेतृत्व में निकली पदयात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष शामिल हुए।पदयात्रा निचलौल तिराहे से शुरू होकर निचलौल ब्लॉक तक पहुंची। इसके बाद हजारों की संख्या में शामिल महिला-पुरुष हाथों में तिरंगा लेकर पूरे नगर पंचायत क्षेत्र में पदयात्रा करते हुए आगे बढ़े। इस दौरान ‘भारत माता की जय’ और देशभक्ति के नारों से पूरा नगर गूंज उठा।पदयात्रा में शामिल लोगों में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। हाथों में लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों से नगर का माहौल पूरी तरह राष्ट्रभक्ति से सराबोर नजर आया। लोगों ने हर घर तिरंगा अभियान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।इस दौरान नवनीत पटेल ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। हर नागरिक को अपने घर पर तिरंगा फहराकर देश के प्रति सम्मान और गौरव की भावना को मजबूत करना चाहिए। पदयात्रा के दौरान नगरवासियों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की और जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया।
जिला प्रभारी -विजय पाण्डेय की रिपोर्ट
Star Public News Online Latest News