रुदौली में बिजली टावर से फंदे पर लटका मिला अविवाहित युवक, सुबह ग्रामीणों ने देखा शव

महराजगंज़।निचलौल क्षेत्र के रुदौली गांव के उत्तर दिशा स्थित सीवान में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब ग्रामीणों ने बिजली के टावर से एक युवक का शव फंदे पर लटका देखा। सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।मृतक की पहचान रामकोकिल उर्फ दरोगा चौधरी के रूप में हुई है। वह बसंत चौधरी का पुत्र और दो भाइयों में छोटा था। परिजनों के मुताबिक दरोगा अविवाहित था, जबकि उसकी बहन की शादी हो चुकी है। बताया जा रहा है कि करीब एक सप्ताह पहले दरोगा बाहर से घर लौटा था। परिजनों के अनुसार उसने घर के कुछ जरूरी कागजात भी जला दिए थे। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे शौच के लिए निकले ग्रामीणों की नजर बिजली टावर की ओर गई, जहां युवक का शव फंदे पर लटका मिला।घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी स्पष्ट वजह अभी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है।

जिला प्रभारी -विजय पाण्डेय की रिपोर्ट

Check Also

निचलौल का ढेसो पुल बदहाल, टूट-टूटकर बिखर रहा ढांचा, लोगों की जान खतरे में

🔊 Listen to this महराजगंज़। विकास खण्ड निचलौल क्षेत्र स्थित ढेसो पुल की जर्जर हालत …