Breaking News

ईमानदार और सेवाभावी सरकारी अध्यापक डाक्टर की छवि धूमिल करने की कोशिश?

महराजगंज़।निचलौल क्षेत्र में एक सरकारी अध्यापक को लेकर पिछले कुछ दिनों से विभिन्न प्रकार की चर्चाएं सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर फैल रही हैं। हालांकि अब तक किसी भी कथित जेवर चोरी के मामले में संबंधित अध्यापक डाक्टर के विरुद्ध न तो कोई ठोस साक्ष्य सार्वजनिक हुआ है और न ही पुलिस अथवा प्रशासन की ओर से किसी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि की गई है।क्षेत्र के कई लोगों का कहना है कि संबंधित सरकारी अध्यापक लंबे समय से शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रहते हैं। उनका कहना है कि बिना किसी ठोस प्रमाण के उनका नाम चर्चाओं में लाकर उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा है कि कुछ लोग व्यक्तिगत अथवा राजनीतिक कारणों से उनके खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं।कानूनी जानकारों का भी मानना है कि किसी व्यक्ति के विरुद्ध आरोप तभी स्वीकार किए जा सकते हैं, जब उनके समर्थन में पर्याप्त साक्ष्य हों। केवल चर्चाओं या अफवाहों के आधार पर किसी की सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाना उचित नहीं है। फिलहाल पूरे मामले में किसी भी जांच एजेंसी ने संबंधित सरकारी अध्यापक को दोषी नहीं ठहराया है। सूत्र ने नाम न प्रकाशित करने के शर्त बताया कि राजनीतिक लोगों के द्वारा कुछ लोगों को उसका कर उन्हें प्रेरित किया जा रहा एवं अध्यापक का छवि धूमिल किया जा रहा है।

जिला प्रभारी-विजय कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट

Check Also

गौ रक्षा धर्म युद्ध यात्रा के दौरान पहुंचे जगद्गुरु शंकराचार्य, भक्तों ने पुष्पवर्षा कर किया भव्य स्वागत

🔊 Listen to this महराजगंज़।गौ रक्षा धर्म युद्ध यात्रा के क्रम में जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी …