Breaking News

निचलौल में कथित सरकारी अध्यापक पर जेवर गायब होने की तीन घटनाओं की चर्चा, सूत्रों के हवाले से सामने आए आरोप

महराजगंज़।निचलौल क्षेत्र में एक कथित सरकारी अध्यापक को लेकर जेवरात गायब होने की तीन अलग-अलग घटनाओं की चर्चाएं तेज हैं, लेकिन एक सूत्र ने नाम प्रकाशित न करने की शर्त पर कई गंभीर दावे किए हैं। सूत्र के अनुसार, पहली घटना एक ऐसे परिवार से जुड़ी बताई जा रही है, जहां बिहार के बगहा में विवाह के बाद मायके आई निचलौल एक युवती पर रात के समय अलमारी से जेवरात गायब करने का आरोप लगा। बताया गया कि इस मामले में थाने में शिकायत भी हुई थी, लेकिन बाद में आपसी सहमति से मामला शांत हो गया। इस मामले में भी कथित सरकारी अध्यापक का नाम चर्चाओं में आने का दावा किया गया है। दूसरी घटना निचलौल के एक टेंट व्यवसायी परिवार से संबंधित बताई गई। सूत्र के अनुसार, एमराई से जुड़े कार्य के सिलसिले में गोरखपुर जाने के दौरान परिवार द्वारा अपने जेवरात कथित सरकारी अध्यापक को सुरक्षित रखने के लिए दिए गए थे। बाद में जब जेवर वापस मांगे गए तो कथित तौर पर कहा गया कि जेवर पहले ही लौटा दिए गए हैं। इसके बाद परिवार के सदस्य ने अस्पताल का सीसीटीवी फुटेज देखा, जिसमें कथित तौर पर जेवर संबंधित व्यक्ति को सौंपे जाते हुए दिखाई देने का दावा किया गया। तीसरी घटना इलेक्ट्रॉनिक व्यापारी के परिवार से जुड़ी बताई गई है। सूत्र के अनुसार, उनकी पत्नी की तबीयत खराब होने पर कथित सरकारी अध्यापक, जो इलाज भी करते थे, घर पहुंचे। इंजेक्शन लगाने के बाद महिला चाय बनाने चली गईं। इसी दौरान कथित रूप से अलमारी में रखे जेवरात के साथ छेड़छाड़ होने का संदेह हुआ। महिला ने एक बच्ची से पूछताछ की, जिसने कथित रूप से बताया कि संबंधित व्यक्ति अलमारी खोल रहे थे। बाद में परिवार के भीतर बातचीत हुई और मामला सार्वजनिक नहीं किया गया। सूत्र का दावा है कि यह मामला भी गोपनीय रखा गया। सूत्र का कहना है कि निचलौल में इस तरह की तीन घटनाओं की जानकारी सामने आई है, लेकिन इनमें से किसी भी मामले में अभी तक पुलिस या प्रशासन की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। जल्दी ही तीनों मामले में कथित अध्यापक का नाम आने आने वाला है।

 

जिला प्रभारी -विजय कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट

Check Also

किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में भेजा गया जेल

🔊 Listen to this सिंदुरिया (महराजगंज)सिंदुरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को बहला-फुसलाकर …