शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के दो आरोपी गिरफ्तार

सिंदुरिया(महराजगंज़)स्थानीय थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में युवतियों को शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने और बाद में विवाह से इंकार करने के मामलों में सिंदुरिया पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों मामलों में एक सप्ताह पूर्व परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।थानाध्यक्ष विशाल शुक्ला ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर आरोपी आकाश कनौजिया पुत्र बन्धु कनौजिया, निवासी पिपरा बाजार टोला रामपुरवा को पिपरा बाजार के समीप से गिरफ्तार किया गया। वहीं दूसरे आरोपी शाहिद अली पुत्र जलालुद्दीन, निवासी ग्राम मिठौरा को परसामीर स्थित निर्माणाधीन पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

सिंदुरिया सवांददाता-रिंकू गुप्ता की रिपोर्ट

Check Also

गौशाला प्रकरण पर बवाल, कार्रवाई न होने से नाराज बजरंग दल कार्यकर्ता डीएम कार्यालय के पास टावर पर चढ़ा

🔊 Listen to this महराजगंज़। विकास खण्ड मिठौरा क्षेत्र ग्राम सभा मदनपुर मे स्थित गोसदन …