सिंदुरिया(महराजगंज़)विकास खंड मिठौरा में ‘स्कूल चलो अभियान’ के द्वितीय चरण का शुभारंभ शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ किया गया। 1 जुलाई से 15 जुलाई तक चलने वाले इस अभियान के तहत आयोजित जागरूकता रैली को खंड शिक्षा अधिकारी आनंद मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस दौरान छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के लिए लोगों को प्रेरित किया। विद्यालयों से निकली रैली गांवों की गलियों, मोहल्लों और प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। रैली में शामिल बच्चों ने शिक्षा के महत्व, नियमित उपस्थिति तथा प्रत्येक बच्चे को विद्यालय से जोड़ने संबंधी प्रेरक नारे लगाए।अभियान के दौरान अभिभावकों को अपने बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराने के लिए जागरूक किया गया। वक्ताओं ने कहा कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, इसके लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा।खंड शिक्षा अधिकारी आनंद मिश्रा ने बताया कि ‘स्कूल चलो अभियान’ का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को विद्यालय से जोड़ना और शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि शिक्षक एवं कर्मचारी घर-घर संपर्क कर अभिभावकों को बच्चों की शिक्षा के प्रति जागरूक करें, ताकि कोई भी बच्चा विद्यालय से बाहर न रह जाए।इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राम हरख गुप्ता, एआरपी राम भवन,विनोद यादव,वेद प्रकाश, शैलेंद्र नायक, जितेंद्र सिंह,ए ऋषि गौतम, वरिष्ठ शिक्षक अखिलेश पटेल, विनोद कुमार, सर्वेश कुमार, अश्वनी पटेल, दिलीप मणि पांडेय, प्रवेश पांडे, संतोष पांडे, कमलेश पटेल, कमरूज्जमा, राजेंद्र गुप्ता, विनोद प्रजापति, अरविंद अग्रहरी, रत्नेश पटेल, खागेंद्र गुप्ता, अनुराग, पंकज वर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
सिंदुरिया सवांददाता-रिंकू गुप्ता की रिपोर्ट
Star Public News Online Latest News