उपजिलाधिकारी व पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी की सुरक्षा जांच

निचलौल(महराजगंज़) सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से श्रीमान उपजिलाधिकारी निचलौल एवं श्रीमान पुलिस उपाधीक्षक निचलौल के नेतृत्व में थाना क्षेत्र निचलौल के अंतर्गत संचालित विभिन्न कोचिंग सेंटरों और लाइब्रेरी का निरीक्षण एवं सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।इस दौरान अधिकारियों ने संस्थानों में सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष नजर रखने, सीसीटीवी कैमरों को सक्रिय रखने तथा किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए जागरूक किया गया।अधिकारियों ने कहा कि कानून-व्यवस्था एवं छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार के निरीक्षण अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे। अभियान के दौरान पुलिस बल के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।

जिला प्रभारी -विजय कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट

Check Also

मोहर्रम पर्व को लेकर निचलौल पुलिस व प्रशासन ने किया फ्लैग मार्च

🔊 Listen to this निचलौल(महराजगंज)आगामी मोहर्रम पर्व के मद्देनजर को शांति सुरक्षा एवं सौहार्दपूर्ण माहौल …