सिंदुरिया(महराजगंज़)सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा नारायणपुर मे रविवार के रात मे एक महिला का फासी लगाने का मामला प्रकाश मे आया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार अंजनी पत्नी संदीप प्रजापति उम्र 33 वर्ष अपने बच्चों के साथ घर पर अकेले रहती थी। एक माह पूर्व घर से पति और ससुर दोनों मुम्बई मे रह कर जीविका चलाते है। अंजनी रविवार को बच्चों के साथ खाना खाकर सोने कमरे सोने चली गई । लेकिन अंजनी किन कारणों से अपने दुपट्टा के सहारे कमरे रखे बास के सहारे लटक गई जिससे उसकी मृत्यु हो गई। भोर मे जब उसकी बेटी पिहू उठी तो माँ को लटका देख शोर मचाने लगी लोगों की भीड इकठ्ठा हो गई। मृतका के दो बच्चे है बेटी पिहू ( 8)वर्ष व बेटा रिंकू (6) वर्ष दोनों बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है। चौकीदार ने थाने पर सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे ले पोस्ट मार्टम हेतु भेज दिया।इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्यवाई की जायगी।
सिंदुरिया सवांददाता-रिंकू गुप्ता की रिपोर्ट
Star Public News Online Latest News