गौशाला प्रकरण पर बवाल, कार्रवाई न होने से नाराज बजरंग दल कार्यकर्ता डीएम कार्यालय के पास टावर पर चढ़ा

महराजगंज़। विकास खण्ड मिठौरा क्षेत्र ग्राम सभा मदनपुर मे स्थित गोसदन में लगातार गायों की मौत और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई न होने से नाराज बजरंग दल के एक कार्यकर्ता ने सोमवार को डीएम कार्यालय के बगल स्थित टावर पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन किया। घटना के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया । जानकारी के अनुसार, मदनपुर गोसदन में बीते 20 जून को दो गायों की मौत हो गई थी, जबकि एक अन्य गाय की हालत गंभीर बताई गई थी। इस घटना के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध  प्रदर्शन करते हुए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। आरोप है कि विरोध के बावजूद अब तक किसी भी अधिकारी के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे कार्यकर्ताओं में नाराजगी बढ़ती गई। बजरंग दल कार्यकर्ताओं का यह भी आरोप है कि धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं को सदर एसडीएम द्वारा धमकाया गया, जिससे आक्रोश और बढ़ गया। इसी नाराजगी के चलते एक कार्यकर्ता डीएम कार्यालय के पास स्थित टावर पर चढ़ गया और कार्रवाई की मांग करने लगा।कार्यकर्ताओं ने बताया कि करीब आठ महीने पहले भी मदनपुर गोसदन में कई गायों की मौत का मामला सामने आया था। उस दौरान गोसदन परिसर में बड़ी मात्रा में हड्डियां मिलने का भी आरोप लगाया गया था। उस समय भी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया था, लेकिन उनकी मांगों के अनुरूप कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई थी।

जिला प्रभारी -विजय कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट

Check Also

उद्घाटन से पहले ही जर्जर हुआ कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का नया भवन, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

🔊 Listen to this निचलौल(महराजगंज)ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों को बेहतर शिक्षा और सुरक्षित आवासीय सुविधा …