ओटीपी मांगने और धमकाने का आरोप, पीड़ित ने दरोगा संदीप यादव पर लगाए आरोप

निचलौल (महराजगंज)पीड़ित शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि उसकी शिकायत को ऑनलाइन करने के नाम पर संबंधित दरोगा संदीप यादव द्वारा उससे ओटीपी मांगा गया और ओटीपी न बताने पर फोन पर धमकाया गया। शिकायतकर्ता का दावा है कि दरोगा ने कथित तौर पर कहा, “पागल बना देंगे, वरना ओटीपी बता दो” और “नौटंकी मत करो।” शिकायतकर्ता के अनुसार, दरोगा ने यह भी कहा कि वह उसके घर पर मौजूद हैं और उसके घर के फोन से बात कर रहे हैं। पीड़ित का आरोप है कि जब उसने इस तरह के व्यवहार का विरोध किया और कहा कि लगातार प्रताड़ना से वह आत्महत्या जैसा कदम उठाने को मजबूर हो सकता है, तब भी कथित तौर पर उसे धमकाते हुए कहा गया कि “ज्यादा दिमाग खराब करोगे तो सही कर देंगे।” पीड़ित ने आरोप लगाया कि उसे थाने बुलाकर बैठा लिया गया, जबकि इसी दौरान विपक्षी पक्ष द्वारा उसकी दीवार तोड़ दी गई। शिकायतकर्ता का कहना है कि इस घटना से उसे आर्थिक और मानसिक नुकसान पहुंचा है। उसका आरोप है कि दरोगा ने उसे यह कहते हुए भी धमकाया कि “तुमको हम समझा देंगे, तुम पहचान नहीं पाओगे कि तुम कौन हो।” पीड़ित ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में दरोगा संदीप यादव से प्रतिक्रिया जानने के लिए कॉल किया गया तो उनका कॉल रिसीव नहीं हुआ।

जिला प्रभारी -विजय कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट

Check Also

श्रावण मास को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीआईजी व एसपी ने पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण

🔊 Listen to this महराजगंज़।आगामी श्रावण मास के मद्देनज़र महराजगंज जिला प्रशासन और पुलिस पूरी …