अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर थाना निचलौल परिसर में हुआ योगाभ्यास

निचलौल(महराजगंज़)अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को थाना निचलौल परिसर में क्षेत्राधिकारी निचलौल के नेतृत्व में सामूहिक योगाभ्यास एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने विभिन्न योगासनों का अभ्यास कर स्वस्थ एवं तनावमुक्त जीवन का संदेश दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्राधिकारी निचलौल ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। नियमित योगाभ्यास से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है तथा कार्यक्षमता में वृद्धि होती है। उन्होंने सभी से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर थानाध्यक्ष अंकित सिंह, मनीष सिंह सहित थाना निचलौल के अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। सभी ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास में भाग लेते हुए स्वस्थ, समृद्ध एवं निरोग समाज के निर्माण का संकल्प लिया।

जिला प्रभारी -विजय कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट

Check Also

मदनपुरा गौशाला में दो गायों की मौत एक जिंदगी और मौत से जूझ रही हड्डियों की ढेर मिलने पर भड़के बजरंग दल के कार्यकर्ता

🔊 Listen to this निचलौल(महराजगंज़)स्थनीय तहसील क्षेत्र के मदनपुरा गौशाला में शनिवार को उस समय …