बदहाल कच्ची सड़क से राहगीर परेशान, शिकायतों के बावजूद नहीं हुआ समाधान

निचलौल(महराजगंज़)नगर पंचायत निचलौल के महाशय मोहल्ला, वार्ड संख्या 4 में स्थित कच्ची सड़क की बदहाल स्थिति से स्थानीय निवासी और राहगीर लंबे समय से परेशान हैं। सड़क पर नियमित रूप से कचरा फैलाए जाने तथा कुछ लोगों द्वारा रास्ते में भैंस बांधकर आवागमन बाधित करने से लोगों को आने-जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क कच्ची होने के कारण हल्की बारिश में ही सड़क पर जलभराव हो जाता है। पानी के साथ फैला कचरा पूरे मार्ग में फैल जाता है, जिससे राहगीरों को कीचड़ और गंदगी के बीच होकर गुजरना पड़ता है। कई बार स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ता है।मोहल्ले के निवासियों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार नगर पंचायत अध्यक्ष और संबंधित अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है। लोगों को पिछले लगभग दो वर्षों से सड़क निर्माण का आश्वासन दिया जाता रहा है, लेकिन अब तक सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं हो सका है।

जिला प्रभारी -विजय कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट

Check Also

इंसेफेलाइटिस के प्रति जागरूकता को NSS ने निकाली रैली, ग्रामीणों को स्वच्छता का दिया संदेश

🔊 Listen to this महराजगंज़।सरस्वती देवी महाविद्यालय, निचलौल-महराजगंज की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई की …