अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल,

निचलौल(महराजगंज़)स्थानीय थाना क्षेत्र में सोमवार को एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार निचलौल-महराजगंज मार्ग पर स्थित बाली ग्राम सभा के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। उपचार के बाद उसकी स्थिति सामान्य होने पर उसे घर भेज दिया गया।घायल युवक की पहचान हिमांशु (18 वर्ष) पुत्र राधापति, निवासी औराटार ग्राम सभा के रूप में हुई है। घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से दुर्घटना करने वाले वाहन की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

जिला प्रभारी -विजय कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट

Check Also

जिगनहवा वार्ड में आरसीसी सड़क निर्माण पर उठे सवाल

🔊 Listen to this महराजगंज़। नगर पंचायत निचलौल के जिगनहवा वार्ड में निर्माणाधीन आरसीसी सड़क …