सिंदुरिया(महराजगंज)विकास खण्ड सदर क्षेत्र के ग्राम पंचायत बागापार टोला विशुनपुरवा गाँव के मुख्य मार्ग पर पानी लगने को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपा है। ग्रामीणों नें लिखित शिकायत पत्र देकर बताया कि पंकज वर्मा और उदय कन्नौजिया के घर के पास से होकर जाने वाले मार्ग अत्यन्त क्षतिग्रस्त है और मुख्य मार्ग से नीचे भी है जिससे मार्ग में पानी और कीचड़ जमा रहता है, बरसात से 2 फीट पानी भरा रहता है। इस मार्ग पर दर्जनों घर स्थित है। पानी और कीचड़ युक्त रास्ते से आने जाने के कारण जहाँ संक्रामक बीमारियों को खतरा बना रहता है वही आए दिन बच्चे और बुजुर्ग दुर्घटना के शिकार होते रहते है। प्रधान और सेक्रेटरी को कई बार अवगत कराया गया लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। ग्रामीणों की मांग है कि इस कीचड और पानी युक्त रास्ते पर इण्टरलाकिंग और नाली निर्माण कराया जाना नितान्त आवश्यक है। इस अवसर पर उमेश मिश्र,धर्मराज चौधरी,उदय सिंह,ओमप्रकाश यादव, धीरेन्द्र वर्मा व विरेन्द्र विश्वकर्मा सहितअन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
सिंदुरिया सवांददाता-रिंकू गुप्ता की रिपोर्ट
Star Public News Online Latest News