महराजगंज में जनकल्याण शिविर एवं पीएम स्वनिधि महोत्सव का आयोजन

महराजगंज।जनपद के कलेक्ट्रेट परिसर में केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार और लाभार्थियों को जागरूक करने के उद्देश्य से जनकल्याण शिविर एवं विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन 140 करोड़ भारतीयों को डिजिटल सेवाओं के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में किया गया, जिसमें सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों को प्रदर्शित किया गया।इसी अवसर पर पीएम स्वनिधि योजना के 6 वर्ष पूर्ण होने पर “स्वनिधि महोत्सव” भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पथ विक्रेताओं एवं रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों को योजना के लाभ, वित्तीय समावेशन तथा स्वरोजगार के प्रति प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम में योजना से लाभान्वित लोगों की सफलता की कहानियों को भी प्रदर्शित किया गया। आयोजित प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से जनता को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में आमजन, लाभार्थियों, अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। आयोजकों ने बताया कि ऐसे शिविरों के माध्यम से पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने और उन्हें सरकारी सेवाओं से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

जिला प्रभारी -विजय कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट

Check Also

कुत्ते को बचाने के प्रयास में बिजली के पोल से टकराई ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक गंभीर

🔊 Listen to this सिंदुरिया(महराजगंज़)सिसवा-निचलौल मुख्य मार्ग पर शुक्रवार भोर में एक बड़ा सड़क हादसा …