पेट्रोल-डीजल की किल्लत से परेशान लोगों ने मिठौरा एचपी पेट्रोल पंप पर किया चक्का जाम

सिंदुरिया(महराजगंज)सिंदुरिया थाना क्षेत्र के मिठौरा स्थित एचपी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीजल की कमी के चलते भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हालात यह रहे कि लोग सुबह चार बजे से ही लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।बढ़ती भीड़ और अव्यवस्थित कतार के कारण बुधवार को दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई, जिसके बाद नाराज लोगों ने चक्का जाम कर दिया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि मारपीट की नौबत आ गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।डीजल की कमी से किसान सबसे अधिक परेशान दिखाई दिए। किसानों का कहना है कि धान की फसल की सिंचाई का समय चल रहा है, ऐसे में डीजल नहीं मिलने से कृषि कार्य प्रभावित हो रहे हैं। वहीं वाहन चालक भी पेट्रोल के अभाव में अपने जरूरी कार्यों को लेकर परेशान नजर आए।कड़ी धूप में घंटों लाइन में खड़े रहने के कारण लोगों का धैर्य जवाब देने लगा है, जिससे विवाद की स्थिति उत्पन्न हो रही है। स्थानीय लोगों सलाउद्दीन, शाकिर अली, नूर आलम, आर्यन और आकाश शर्मा ने पेट्रोल-डीजल की समस्या को गंभीर बताते हुए सरकार और संबंधित विभाग से जल्द समाधान की मांग की है।

सिंदुरिया संवाददाता – रिंकू गुप्ता की रिपोर्ट

Check Also

ओटीपी मांगने और धमकाने का आरोप, पीड़ित ने दरोगा संदीप यादव पर लगाए आरोप

🔊 Listen to this निचलौल (महराजगंज)पीड़ित शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि उसकी शिकायत को …