कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीजल व गैस मूल्य वृद्धि के विरोध में सौंपा ज्ञापन

सिंदुरिया(महराजगंज)घरेलू एवं कमर्शियल गैस सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों तथा आपूर्ति में कमी को लेकर सोमवार को कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।ज्ञापन में कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने कहा कि घरेलू एवं कमर्शियल गैस सिलेंडरों, डीजल और पेट्रोल के लगातार बढ़ते दामों ने आम जनता का जीवन कठिन बना दिया है। गरीब, मध्यम वर्गीय परिवार, छोटे व्यापारी और किसान महंगाई की मार झेलने को मजबूर हैं।उन्होंने कहा कि लगन और विवाह सीजन में गैस सिलेंडर की कमी से हजारों परिवारों के सामाजिक एवं पारिवारिक कार्यक्रम प्रभावित हो रहे हैं। लोगों को घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है, इसके बावजूद समय पर गैस उपलब्ध नहीं हो पा रही है।वहीं डीजल और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से किसानों की खेती-किसानी की लागत बढ़ गई है। सिंचाई, जुताई और अन्य कृषि कार्य महंगे होने से किसान आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि महंगाई और आवश्यक वस्तुओं की कमी से आम जनमानस में भारी चिंता और असंतोष है। गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए दैनिक खर्च चलाना भी मुश्किल होता जा रहा है।इस दौरान राजकुमार गुप्ता, रामशीला, शिवपूजन, चिनकू चौधरी, आनंद कन्नौजिया, अनिल चतुर्वेदी, विनोद सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सिंदुरिया संवाददाता – रिंकू गुप्ता की रिपोर्ट

Check Also

करंट लगने से युवक की मौत, शव रखकर किया विरोध प्रदर्शन

🔊 Listen to this सिंदुरिया (महराजगंज)सिंदुरिया थाना क्षेत्रके ग्राम सभा मोहनापुर टोला मंठहिया टोला में …