बाइक से गिरकर महिला की मौत

निचलौल(महराजगंज) स्थानीय थाना क्षेत्र में बुधवार को बाइक से गिरकर एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, सकरदिनही तिलवारी निवासी कैरी (52) पत्नी मोहरम अपने बेटे मंदीप (19) पुत्र मोहरम के साथ मोटरसाइकिल से रिश्तेदारी में जा रही थीं। रास्ते में ग्राम लेदी के पास अचानक बाइक से गिरने के कारण उन्हें गंभीर चोट लग गई। घटना के बाद उनका बेटा तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) निचलौल लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना सीएचसी के वार्ड बॉय द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना निचलौल पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रभारी-विजय कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट

Check Also

मिठौरा ब्लाक में पत्रकारों की अहम बैठक, भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट होने का संकल्प

सिंदुरिया(महराजगंज) विकास खंड मिठौरा ब्लॉक परिसर में पत्रकारों की एक अहम बैठक आयोजित हुई। बैठक …