विद्यालय में वार्षिकोत्सव व प्रतिभा सम्मान समारोह धूमधाम से संपन्न। 

सिंदुरिया(महराजगंज)विकास खंड मिठौरा के ग्राम सभा नाथनगर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय नाथनगर में बुधवार को वार्षिकोत्सव समारोह, प्रतिभा सम्मान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के अध्यक्ष अभय कुमार दुबे उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके बाद मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों का स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र एवं बैज लगाकर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया।इस अवसर पर कक्षा 6 से 8 तक के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शील्ड, मेडल, कॉपी एवं पेन देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है, जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास संभव है। उन्होंने सभी से संकल्प लेने का आह्वान किया कि कोई भी बच्चा नामांकन से वंचित न रहे।विशिष्ट अतिथि अभय कुमार दुबे ने मेधावी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अन्य बच्चों को भी उनसे प्रेरणा लेकर मन लगाकर पढ़ाई करने की सलाह दी। वहीं डॉ. गिरिन्द्र नाथ मिश्र ने कहा कि बच्चों में अपार प्रतिभाएं होती हैं, जिन्हें समय-समय पर तराशने की आवश्यकता होती है।

सिंदुरिया संवाददाता – रिंकू गुप्ता की रिपोर्ट

Check Also

नोटिस जारी: ग्राम पंचायत सोहगीबरवा में स्वच्छता घोटाले की जांच शुरू, तीन दिन में मांगा गया जवाब

🔊 Listen to this निचलौल(महराजगंज) विकास खंड निचलौल नग्राम पंचायत सोहगीबरवा में स्वच्छ अभियान के …