*करंट की चपेट में आने से किशोर की मौत, एक गंभीर*

*रिपोर्टर रतन गुप्ता.सोनौली /नेपाल Sun, 29 Sep 2019*

*महराजगंज के अलग-अलग क्षेत्र में करंट के चपेट में आने से रविवार को एक किशोर की मौत हो गई। जबकि दूसरा किशोर गंभीर रूप से झुलस गया। घरवाले उसका निजी हास्पिटल में इलाज करा रहे हैं। हादसे के बाद दोनों के घरों में कोहराम मच गया है*।

*परसामलिक निवासी मोहम्मद अजीम (15) रविवार को घर अकेला था। उसकी मां के साथ दोनों बहन और भाई खेत में कार्य करने चले गए थे। दोपहर करीब 12 बजे अजीम घर के बरामदे में लगे होल्डर में बल्ब लगा रहा था। इसी दौरान वह होल्डर में दौड़ रही करंट की चपेट में आ गया। अजीम को होल्डर से चिपका देख घर के रास्ते से गुजर रहे गांव के युवकों ने शोर मचाया।*

  • *एक युवक हिम्मत जुटाया और हाथ में लिए बैट से अजीम को करंट से छुड़ाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर खेत में काम कर रहे परिजन घर पर पहुंचे और अजीम को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषिक कर दिया। बड़े बेटे की मौत पर घर वालों को रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। *

Check Also

करदह में 26 वर्षीय युवक की मौत से अफरा-तफरी, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

🔊 Listen to this महराजगंज़।ठूठीबारी थाना क्षेत्र के करदह गांव में 26 वर्षीय युवक अजय …