आमने-सामने मोटरसाईकिल की टक्कर में दो युवक घायल

झनझनपुर (महराजगंज)सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कटहरा में स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास मोड़ पर रविवार को दो मोटरसाईकिल में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के कटहरा टोला शिवपुर निवासी धीरज गौंड़ बाइक से कटहरा चौराहे के तरफ आ रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे सलाहुद्दीन की बाइक अनियंत्रित हो गई जिससे दोनों मोटरसाईकिल में आमने-सामने टक्कर हो गई। इस घटना में दोनों बाइक चालक धीरज गौंड़ एवं सलाहुद्दीन के सिर तथा चेहरे पर गंभीर चोटें लगी। सूचना मिलते ही मौके पर परिजन पहुंच गए। दोनों घायलों को जिला अस्पताल ले गए, जहां उनका इलाज चल रहा है। चौकी प्रभारी अनघ कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। तहरीर मिली तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

झनझनपुर संवाददाता – रंजीत शर्मा की रिपोर्ट

Check Also

सपा बूथ कमेटियों का गठन, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने का लिया संकल्प सिंदुरिया(महराजगंज)विकास खंड मिठौरा क्षेत्र के …