*कोटेदार पर राशन न देने का आरोप, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन*

गडौरा, महराजगंज।

नौतनवा तहसील क्षेत्र के मर्जादपुर गांव के ग्रामीण कोटेदार को लेकर परेशान हैं। कोटेदार पर मनमानी करने व घटतौली करने का आरोप लगाया है। कहा गया कि कोटेदार विवेक कुमार समय से राशन नहीं देते हैं।तहसील नौतनवा के मर्जादपुर गांव के कोटेदार पर ग्रामीणों ने मनमानी करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि कोटेदार समय से राशन सबको नहीं देती हैं। हर यूनिट के पीछे घटतौली की जाती है। जब राशन देने की बारी आती है तो 2 दिन पूर्व गांव में लोगों से अंगूठा लगवा लिया जाता है, उसके बाद राशन नहीं बीबीदिया जाता।कहा कि इस बात की शिकायत कई बार अधिकारियों से की गई, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। अनिल, साजिद,एसाकत ,रिमुन्ना निशा ,सादिक अली,सुहेल ,विनोद कुमार ,नारद,सुमिंत्रा ,राकेश आदि का कहना है कि फिंगर लगवाकर कोटेदार द्वारा राशन नहीं दिया जाता है।

गडौरा संवाददाता अब्बास अली की रिपोर्ट

Check Also

जन्म-मृत्यु पंजीकरण में देरी पर बदले नियम, अब दो साल तक DM के अधिकृत अधिकारी से मिलेगा आदेश

निचलौल(महराजगंज़)जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर उत्तर प्रदेश में नई व्यवस्था लागू की गई है। चिकित्सा एवं …